पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के जश्न में डूबा जनपद

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) की यौमे पैदाइश्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:33 PM (IST)
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के जश्न में डूबा जनपद
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश के जश्न में डूबा जनपद

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब (सल्ल.) की यौमे पैदाइश (ईद मिलादुन्नबी) का जश्न मंगलवार को पूरे जिले में झूम के मनाया गया। हालांकि इस बार दोबारा कोविड-19 की गाइडलाइन के पालन में जुलूसे मुहम्मदी तो नहीं निकला, लेकिन मस्जिदों से लेकर लोगों के घरों तक संपन्न हुए अन्य धार्मिक आयोजनों में सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा के नारे बुलंद होते रहे। हवा में सब्ज परचम लहराते रहे तो ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बजते नातिया कलाम की धुन पर युवा बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक झूमते नजर आए। उधर मस्जिदों, इबादतगाहों व बुजुर्गों के आस्तानों से लेकर लोगों के घर मकान तक सजे रहे तो हर ओर खुशी व उल्लास का आलम कायम रहा।

इस्लामी कैलेंडर के रबीउल अव्वल का पाक माह शुरू होते ही प्यारे रसूल के यौमे पैदाइश का जश्न मनाने की तैयारी शुरू हो गई थी। मंगलवार को पूरे जिले में सुबह से ही जश्न का माहौल कायम हो गया। मौसम खराब होने व हल्की बारिश के बाद भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुस्लिम बस्तियों में जश्न का माहौल बना रहा। बच्चे युवा घरों से निकलकर सब्ज परचम लहराते व सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा का नारा बुलंद करते रहे। घरों में तरह-तरह के व्यंजन तैयार कर फातिहा पढ़ा गया व तबर्रुख का वितरण किया गया।

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार : क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व जोशोखरोश के साथ मनाया गया। सूफीनगर, जंगीगंज सरायजगदीश, गोधना, बिछियां, सुधवैं, हर्बलशाहपुर आदि स्थानों पर स्थित मुस्लिम बस्तियों ने आकर्षक सजावट की गई तो सब्ज परचम लहराए गए। जगह-जगह ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नबी की शान में नातिया कलाम गूंजते रहे।

खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार : नगर में हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई। नगर में कोरोना संक्रमण के ²ष्टिगत जुलूस नहीं निकाला गया। मस्जिदों व घरों तक पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर नबी की शान में नारे बुलंद किए गए।

chat bot
आपका साथी