महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

जासं ज्ञानपुर (भदोही) डीघ ब्लाक के केदारपुर गांव की सुनीता देवी ने एंबुलेंस में बच्चे को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:43 PM (IST)
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : डीघ ब्लाक के केदारपुर गांव की सुनीता देवी ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग एंबुलेंस 102 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। एंबुलेंस पर तैनात स्वास्थ्य टेक्निशीयन संजय सिंह ने बताया कि गांव निवासी रामबाबू वनवासी ने अपनी पत्नी के प्रसव पीड़ा होने की जानकारी कंट्रोल रुम में दिया था। जानकारी होने पर चालक धर्मेंद्र कुमार के साथ वह स्पाट पर पहुंच कर सुनीता देवी को डीघ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। जन्म के उपरांत अस्पताल ले जाकर जच्चा-बच्चा को चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य आदि का परीक्षण कराया। कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

chat bot
आपका साथी