व्हाट्स एप ग्रुप से निगरानी कर मंडलायुक्त ने चलाया डंडा

मंडलायुक्त विध्याचल मंडल व जिले के नोडल अफसर के राम मोहन राव के निर्देश के क्रम में दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की व्हाट्स एप से जांची गई उपस्थिति में विभिन्न विभागों में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन रोकने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश सीडीओ ने दिया है। इस कार्रवाई से दफ्तरों में हलचल मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:28 PM (IST)
व्हाट्स एप ग्रुप से निगरानी कर मंडलायुक्त ने चलाया डंडा
व्हाट्स एप ग्रुप से निगरानी कर मंडलायुक्त ने चलाया डंडा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मंडलायुक्त विध्याचल मंडल व जिले के नोडल अफसर के राम मोहन राव के निर्देश के क्रम में दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की व्हाट्स एप से जांची गई उपस्थिति में विभिन्न विभागों में 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन रोकने के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश सीडीओ ने दिया है। इस कार्रवाई से दफ्तरों में हलचल मची रही।

नोडल अफसर ने व्यवस्था सुनिश्चित की है कि 10 बजे तक उपस्थित होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के हस्ताक्षर के बाद उपस्थित रजिस्टर की फोटोग्राफ्स 10.05 बजे व्हाट्स एप ग्रुप आफिस अटेंडेंस ग्रुप में डाली जाए। मंगलवार को ग्रुप में अपलोड की गई फोटोग्राफ्स में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय के नितिन कुमार पटेल, पारसनाथ, पीएमजीएसवाई कार्यालय के रामश्रृंगार दुबे, लालबहादुर सिंह, शाइस्ता, सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में चंद्रमा प्रसाद, अधिशासी अभियंता जल निगम कार्यालय में जितेंद्र कुमार दीक्षित, ब्लाक कार्यालय भदोही में सुरेंद्र कुमार सोनकर, प्रकाश सिंह व अशोक कुमार पांडेय एवं ब्लाक कार्यालय सुरियावां में अवध नारायण अनुपस्थित मिले।

chat bot
आपका साथी