अभियंताओं पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

जासं भदोही विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक सोमवार को सिविल लाइन र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 09:00 PM (IST)
अभियंताओं पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
अभियंताओं पर मनमानी का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

जासं, भदोही : विद्युत मजदूर संगठन व विद्युत संविदा मजदूर संगठन की बैठक सोमवार को सिविल लाइन रोड स्थित उपखंड कार्यालय परिसर में हुई। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध चर्चा की गई। आरोप लगाया गया कि जूनियर इंजीनियर बिना नोटिस के कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। कई बार उन्हें निकालने की धमकी दी जाती है जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। विद्युत मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि कोरोना काल में संविदा कर्मचारी अपनी जान पर खेल कर विभाग का काम करते रहे। उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाए हतोत्साहित किया जा रहा है। बिहारी सरोज, एहतेशाम, रामशिलोचन, लालचंद्र, ब्रिजभूषण, विक्रांत सिंह मनीष सिंह को बहाल किया जाए। चेताया कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन शुरू कर देंगे। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष मंसूर अली आदि थे।

chat bot
आपका साथी