तैलिक महासभा ने फूंका कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पुतला

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेला के दौ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:28 PM (IST)
तैलिक महासभा ने फूंका कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पुतला
तैलिक महासभा ने फूंका कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पुतला

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रतापगढ़ के सांगीपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेला के दौरान भाजपा सांसद व तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष संगमलाल गुप्ता के ऊपर हुए प्राणघातक हमले से महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। गुरुवार को ज्ञानपुर नगर स्थित शीतल पाल तिराहे पर पहुंचकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का पुतला फूंका। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम संबोधित पत्रक सौंपकर गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग उठाई।

शीतल पाल तिराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे सांसद के ऊपर हमला सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। हमला कार्यकर्ता व समर्थकों को हतोत्साहित करने के लिए किया गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व प्रमोद तिवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई नहीं की गई तो कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन आदि को बाध्य होंगे। साथ ही सांसद को विशेष सुरक्षा मुहैया कराए जाने की भी मांग की गई। पुतला फूंकने व पत्रक सौंपने में राष्ट्रीय महामंत्री सतीश गांधी, जिलाध्यक्ष केपी गुप्ता, विकास साहू, सुरेशचंद साहू, नंदलाल गुप्ता, सुभाषचंद्र गुप्ता, संजय कुमार, मनोज साहू, देवनाथ, रोहित गुप्ता आदि थे।

chat bot
आपका साथी