डेढ़ घंटे बाद पहुंची गोपीगंज पुलिस

जागरण संवाददाता लालानगर (भदोही) जीते जी कोई बेटी अपने आबरू को भला कैसे लूटने देगी। घर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 01:37 AM (IST)
डेढ़ घंटे बाद पहुंची गोपीगंज पुलिस
डेढ़ घंटे बाद पहुंची गोपीगंज पुलिस

जागरण संवाददाता, लालानगर (भदोही) : खेत में क्षतिग्रस्त बाजरा और अरहर के पौधे घटना की हकीकत को बयां कर रहे थे। खून से सने ईंट-पत्थर भी आस-पास पड़े थे। पीड़िता के पिता भी घर पर नहीं थे। वह किसी कार्य को लेकर घोरावल गए थे। जानकारी होते ही उनके पैरों तले जमीं खिसक गई। भागत-भागते वह जब घर पहुंचे तो अपनी बेटी के शव से चिपक गए।

यह ²श्य आस-पास के लोगों की आंखें नम कर गया। जेहन में आक्रोश भड़क उठा। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गोपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी को भी घटना की जानकारी नहीं थी। वह प्रभारी मंत्री की बैठक में थे। जैसे ही मामला संज्ञान में आया, वह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। किशोरी के साथ क्या हुआ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा लेकिन घटना स्थल का ²श्य रोंगटे खड़े करने वाला रहा।

chat bot
आपका साथी