तकनीकी कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

जासं भदोही राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:36 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:36 PM (IST)
तकनीकी कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज
तकनीकी कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

जासं, भदोही : राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने सोमवार को हरियावं स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की। कहा कि उनकी मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर ऊर्जा प्रबंधन गंभीर नहीं हो रहा है जबकि पहले चरण के आंदोलन के दौरान आश्वासन दिया गया था। ऊर्जा प्रबंधन पर हठधर्मिता व वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि फिलहाल दूसरे चरण का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है लेकिन उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन का तीसरा चरण 25 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। उस दौरान शक्ति भवन व मुख्यालयों का घेराव किया जाएगा।

संघ के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि संघ द्वारा पूर्व में किए जा रहे आंदोलन के दौरान ऊर्जा मंत्री के आश्वासन चरण बद्ध आंदोलन को रोक दिया गया था लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया। इसके अलावा तकनीकी कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार को मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दूसरे चरण में आंदोलन का रूप वृहद होगा। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश मौर्या, ओमकार पटेल, ब्रिजेश यादव, दिलेंद्र कुमार सिंह, कमलाकांत तिवारी, रणजीत हलवाई आदि थे।

chat bot
आपका साथी