देश में खुशहाली के लिए अपनाएं स्वदेशी

जासं गोपीगंज (भदोही) स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गो व भूमि पूजन कर देश में निर्मित सामानो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 04:49 PM (IST)
देश में खुशहाली के लिए अपनाएं स्वदेशी
देश में खुशहाली के लिए अपनाएं स्वदेशी

जासं, गोपीगंज (भदोही) : स्वदेशी जागरण मंच की ओर से गो व भूमि पूजन कर देश में निर्मित सामानों को आत्मसात करने का आह्वान किया। सोमवार को नगर स्थित बघेल छावनी में पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री अजय ने कहा कि देश की खुशहाली के लिए स्वदेशी अपनाना बहुत जरूरी है। सेवानिवृत्त कमांडेंट विकास सिंह ने कहा कि 40 वर्ष तक देश की सेवा करने के बाद जनपद में कार्य करने की जो जिम्मेदारी मिली है उस पर पूरी तन्मयता के साथ खरा उतरने की कोशिश रहेगी। उन्होंने स्वदेशी अपनाने को प्रेरित किया। कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश में समृद्धि आएगी। लोगों के स्वदेशी अपनाने पर जोर देकर कहा कि इससे देश आत्मनिर्भर होगा। गोष्ठी में राजेश सिंह बघेल, अनिल सिंह, डीएम सिंह गहरवार, राजन सिंह, रमेश, विनोद व अजय सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी