आठ संक्रमितों की मौत, 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव

वैश्विक महामारी से मौत होने का सिलसिला जारी है। शनिवार का आठ संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 102 की रिपोर्ट पाजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण खतरनाक साबित हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:28 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:28 PM (IST)
आठ संक्रमितों की मौत, 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव
आठ संक्रमितों की मौत, 102 की रिपोर्ट पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : वैश्विक महामारी से मौत होने का सिलसिला जारी है। शनिवार का आठ संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 102 की रिपोर्ट पाजिटिव मिले हैं। कोरोना संक्रमण खतरनाक साबित हो रहा है। बचाव और सतर्कता में लापरवाही से संक्रमित हो रहे लोगों में से कई लोगों की मौत भी हो रही है। बावजूद इसके अधिकारियों की ओर से सख्ती न बरतने से पाजिटिव रोगी बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण के खौफ से जनपद के लोग उबरते नहीं दिख रहे हैं। लगातार संक्रमण के फैलाव से बिगड़ी स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। कोविड अस्पताल में पांच और प्राइवेट में तीन की मौत हो गई। संक्रमितों में कई स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया।

--------

917 कंटेनमेंट जोन

- कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाता है। गाइडलाइन के अनुसार जोन में प्रशासनिक व्यवस्था और जरूरी इंतजाम किया जाना जरूरी है। जनपद में कंटेनमेंट जोन की व्यवस्था महज कागजों तक सीमित होकर रह गया है। जिले में 917 कंटेनमेंट जोन में कहीं भी यह व्यवस्था नहीं दिख रही है।

chat bot
आपका साथी