कोइरौना में 24 घंटे से आपूर्ति ठप, लोग परेशान

जासं ऊंज (भदोही) क्षेत्र के कोइरौना बाजार में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही है। विभाग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:22 PM (IST)
कोइरौना में 24 घंटे से आपूर्ति ठप, लोग परेशान
कोइरौना में 24 घंटे से आपूर्ति ठप, लोग परेशान

जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के कोइरौना बाजार में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप रही है। विभागीय इंजीनियरों की लापरवाही के चलते आपूर्ति समस्या को लेकर बाजार के व्यापारियों में व्यवस्था के प्रति रोष है। ठप पड़ी आपूर्ति की वजह से बाजार में दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तो क्षेत्र में पेयजल का संकट गहरा गया है।

विद्युत उपकेंद्र वहिदा नगर से बाजार में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सप्ताह भर से बिजली के आने-जाने का सिलसिला चल रहा था। शिकायत पर लोकल फाल्ट का हवाला देकर इंजीनियर भी पल्ला झाड़ ले रहे हैं। शनिवार को तीन स्थानों पर तार टूटने से आपूर्ति बंद हो गई। बाजार के लोगों की पूरी रात अंधेरे में कटी। निर्बाध आपूर्ति समस्या को लेकर व्यवसायियों के सामने संकट पैदा हो गई है। ग्राम प्रधान विवेक पांडेय, पवन जायसवाल, संतराम यादव, मुकेश पांडेय, कोमल अग्रहरि व अंसार अहमद आदि बाजार के लोगों ने आपूर्ति सुचारु न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अवर अभियंता विश्वनाथ यादव ने बताया कि शनिवार की रात दो स्थानों पर तार टूट गया था। जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी