छात्र-छात्राओं को दी लाभपरक योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) मिशन शक्ति एवं महिला अध्ययन केंद्र की ओर से नारी शक्ति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:06 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को दी लाभपरक योजनाओं की जानकारी
छात्र-छात्राओं को दी लाभपरक योजनाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : मिशन शक्ति एवं महिला अध्ययन केंद्र की ओर से नारी शक्ति उन्नयन एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर भदोही में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया गया। योजनाओं का लाभ हासिल करने के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ता श्रम विभाग के इंद्रजीत तिवारी एवं मुरारी दुबे की ओर से संचालित सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि विभाग के अंतर्गत केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं कामन सर्विस सेंटर (सहज जनसेवा केंद्र) के जरिए संचालित की जा रही है। जनता के सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश में 810 कामन सर्विस सेंटर खोले गए हैं। जहां पर निश्शुल्क रजिस्ट्रेशन करवाकर महिला-पुरुष दोनों योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। प्राचार्य डा. पीएन डोंगरे ने संगोष्ठी आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी का संयोजन डा. कामिनी वर्मा व आभार ज्ञापन जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डा. शुभा श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर डा. ऋचा, डा. मोनिका सरोज, डा. प्रीति, डा. ईरा, डा. जाह्नवी सहित बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं थीं।

chat bot
आपका साथी