पुरस्कृत हुए छात्र-छात्राएं

गोपीगंज नगर में पड़ाव स्थित मेधा क्लासेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित डिवेट प्रतियोगिता में सोशल मीडिया के पक्ष और विपक्ष में बच्चों ने तर्क प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:50 PM (IST)
पुरस्कृत हुए छात्र-छात्राएं
पुरस्कृत हुए छात्र-छात्राएं

जासं, लालानगर (भदोही) : गोपीगंज नगर में पड़ाव स्थित शिक्षण संस्थान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान आयोजित डिवेट में सोशल मीडिया के पक्ष और विपक्ष में बच्चों ने तर्क प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रविवार को सुबह एक प्रतिष्ठान में प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया गया। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपना तर्क प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेधावियों को प्रतिष्ठान की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। ग्रुप ए में शामिल छात्रों ने सोशल मीडिया को बेहतर बताया तो वहीं बी ग्रुप ने इसके दुरुपयोग पर बेहतर ढंग से अपनी बात रखते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। इस मौके पर मेधावी छात्रों को उन्नति दुबे, शिवानी मिश्रा, आकाश यादव, सूरज दुबे, उधो मिश्रा, अभिजीत विश्वकर्मा, अभय साहू, प्रियांशु, दिव्यांशी बरनवाल, निशू ¨सह, रिया, उन्नति दुबे, प्रियंका, प्रदीप मौर्या, अमन, अभिनव पांडेय, सोनाली गुप्ता को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहित आगंतुकों का प्रबंधक राहुल मिश्र ने स्वागत किया। समारोह में दीपक मिश्रा, सिराज अख्तर, नरेश मिश्रा, आशुतोष दुबे व छात्र-छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी