ससजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर डाला डेरा

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल की मांग को लेकर सर्व स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:01 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:01 PM (IST)
ससजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर डाला डेरा
ससजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर डाला डेरा

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : रामपुर गंगा घाट पर पक्के पुल की मांग को लेकर सर्व समाज जनहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सात दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में जुटे कार्यकर्ताओं ने चेताया कि इसके बाद भी अगर शासन-प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की गई तो कार्यकर्ता नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्ष से रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल के निर्माण की मांग हो रही है। किसी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि पुल का निर्माण हो जाने से जहां पूरे जिले के लोग गंगा पार के क्षेत्र से जुड़ जाएंगे तो पूरे क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित हो जाएगा। सबसे अहम यह है कि जिले से मध्य प्रदेश की दूरी तक घटकर करीब तीस किमी कम हो जाएगी। कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान लोग वादा तो करते हैं लेकिन चुनाव जीतने वाले जनप्रतिनिधि तक इसे भूल जाते हैं। अनशन में रामसखा त्रिपाठी, राधेश्याम उपाध्याय, धनेश प्रसाद पंडा, वीरेंद्र कुमार वर्मा, कैशर खान, राणा सिंह, प्रमोद व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी