भाजपा सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाल सपा ने दिखाई ताकत

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल खाद्य तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं की बेतहाशा बढ़ती महंगाई ध्वस्त कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जगह-जगह साइकिल रैली निकालकर ताकत दिखाई। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित रैली के जरिए प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को उजागर किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM (IST)
भाजपा सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाल सपा ने दिखाई ताकत
भाजपा सरकार के खिलाफ साइकिल रैली निकाल सपा ने दिखाई ताकत

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल, खाद्य तेल व अन्य खाद्य वस्तुओं की बेतहाशा बढ़ती महंगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार सहित विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जगह-जगह साइकिल रैली निकालकर ताकत दिखाई। छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित रैली के जरिए प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को उजागर किया गया। कंसापुर में साइकिल रैली में भीड़ की अधिकता व डीजे शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।

हास्टल चौराहा ज्ञानपुर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सोनकर के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने ज्ञानपुर नगर सहित अन्य स्थानों का भ्रमण कर शासन की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया। रैली में रीना सोनकर, संतोष यादव, हरिशंकर यादव, जीतलाल सरोज, कल्लूराम यादव, संजय पाठक व अन्य थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज, अंजनी सरोज के नेतृत्व में साइकिल यात्रा कंसापुर में निकाली गई। यहां पुलिस से उनकी झड़प हुई। पुलिस ने डीजे ले जाने व एक साथ 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने से रोक दिया।

गोपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार : राजमार्ग पर स्थित चकपरौना में निर्वतमान जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। अजीत सिंह क्षत्रिय ने छोटे लोहिया के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। रैली में हृदयनारायण प्रजापति, मजीद अंसारी, अजीत सिंह क्षत्रिय, विजय सिंह डब्लू व अन्य थे।

जंगीगंज बाजार से निकली रैली का नेतृत्व पूर्व प्रदेश सचिव कुंवर प्रमोदचंद्र ने किया। कार्यकर्ताओं ने कई गांवों का भ्रमण किया। रैली में आरबी यादव, प्रदीप कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्याम कुमारी आदि थीं।

औराई प्रतिनिधि के अनुसार : औराई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक मधुबाला पासी़, बिदु सरोज,के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर साइकिल रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर रैली का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।

सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार : सुरियावां नगर में अजीत कुमार यादव पप्पी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने नगर सहित आस-पास क्षेत्रों का भ्रमण किया। शासन की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। मंगल सरोज, अच्छेलाल सरोज, प्रेमप्रकाश, सौरभ, दिनेश, अजय, महेश, पंधारी यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी