मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने पर सपाजनों ने दिया जोर

जासं ज्ञानपुर(भदोही) क्षेत्र के उचेठा गांव में स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को हुई बैठक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:43 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:43 PM (IST)
मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने पर सपाजनों ने दिया जोर
मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने पर सपाजनों ने दिया जोर

जासं, ज्ञानपुर(भदोही): क्षेत्र के उचेठा गांव में स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को हुई बैठक में सपाजनों ने मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान औराई विधानसभा के सभी सेक्टर प्रभारी, सह सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी की समीक्षा की गई। पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने औराई विधानसभा के सेक्टर प्रभारी,सह प्रभारी,बूथ प्रभारी,सपा. संगठन,फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ संगठन के पदाधिकारियों से बूथों पर अधिक से अधिक समय देकर काम करने का अनुरोध किया। कहा कि अभी तक जो काम हुआ है वह बहुत ही सराहनीय है। इसकी निरंतरता इसी तरह बनी रहे। औराई विधानसभाध्यक्ष डा.सनवारूलहक और औराई विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष रामयज्ञ पाल ने कहा कि मतदाता सूची में अधिक संख्या में नए नाम को शामिल किया जाए। इस मौके पर सीताराम यादव, प्रमोद सिंह उर्फ कल्लू सिंह,धर्मेद्र यादव, बैजनाथ यादव, कल्ला प्रसाद बिद, संजय सिंह,सीताराम यादव,दशरथ पटेल आदि थे।

chat bot
आपका साथी