सांसद के खिलाफ नारेबाजी, फिर जूतमपैजार

पंडित गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभा में मंगलवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ नारेबाजी के दौरान समारोह में हड़कंप मच गया। वहीं पर खड़े पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह और उनके पुलिस कर्मी कुछ करते तब तक सांसद के समर्थकों ने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अम्बरीश तिवारी और विष्णु शुक्ला की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार थाने ले आई। जहां शांति भंग में चालान कर दिया गया। देर शाम पुलिस ने उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया जहां दोनो को चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:20 AM (IST)
सांसद के खिलाफ नारेबाजी, फिर जूतमपैजार
सांसद के खिलाफ नारेबाजी, फिर जूतमपैजार

मारपीट: सब हेड- सीओ ज्ञानपुर के सामने हुई घटना, तमाशबीन बने रहे पुलिस कर्मी क्रासर: - समर्थकों में आपस में लाठी-डंडे से पिटाई करने का आरोप

- पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, वज्र वाहन के शीशे भी तोड़े जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही): पंडित गुलाबधर मिश्र इंटर कालेज मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी विजय संकल्प सभा में मंगलवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ नारेबाजी के दौरान समारोह में हड़कंप मच गया। वहीं पर खड़े पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह और उनके पुलिस कर्मी कुछ करते तब तक सांसद के समर्थकों ने राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अम्बरीश तिवारी और विष्णु शुक्ला की जमकर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार थाने ले आई। जहां शांति भंग में चालान कर दिया गया। देर शाम पुलिस ने उपजिलाधिकारी की कोर्ट में पेश किया, जहां दोनो को चौदह दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

निर्धारित समय से पंद्रह मिनट की देरी से बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंचासीन हुईं और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के अध्यक्ष अम्बरीश तिवारी अपने समर्थकों के साथ मुर्दाबाद और वीरेंद्र सिंह बलिया वापस जाओ के नारे लगाने लगे। यह सब यहां पर सुरक्षा में लगे पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस कर्मी खड़े थे लेकिन वह तमाशबीन बने रहे। इतना सुनते ही सांसद के समर्थक उस पर टूट पड़े और लाठी- डंडे से पिटाई करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वज्रवाहन में बंद कर दिया। आक्रोशित समर्थकों ने अम्बरीश को मारने के लिए वज्रवाहन के शीशे भी तोड़ दिए। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने चालान कर दिया। अंबरीष ने आरोप लगाया कि जब वह मोदी-मोदी के नारे लगा रहा था उसी समय सांसद के समर्थक शैलेंदु टुन्ना, विधान दुबे, सुनील मिश्रा आदि ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही सांसद पुत्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। आरोप लगाया कि सोने का चेन और पच्चीस हजार रुपये भी छीन लिए गए। उधर सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था। भीड़ ऐतिहासिक होने पर विरोधी सियासत कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी