अंध विश्वास को लेकर चली लाठी, छह घायल

थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर मंगलवार को हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। मारपीट होने से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 04:01 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 04:01 PM (IST)
अंध विश्वास को लेकर चली लाठी, छह घायल
अंध विश्वास को लेकर चली लाठी, छह घायल

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर मंगलवार को हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। मारपीट होने से लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

गोधना गांव में अंध विश्वास के विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। मामले में एक पक्ष के पन्नालाल यादव ने तीन व दूसरे पक्ष के फूलचंद यादव ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं नवधन गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर हुई मारपीट में फरजाना बानो घायल हो गईं। उन्होंने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तरह अइनथ गांव में आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इसमें एक पक्ष के रमेश सरोज के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ में कराया गया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी