छ:दिन बाद शुरू हुआ नाव व स्टीमर का संचालन

रामपुर गंगा घाट पर छह दिन बाद नाव व स्टीमर का संचालन शुरु किया गया। सोमवार से संचालन बहाल होने पर लोगों में हर्ष है। सप्ताह भर पहले उतराई के विवाद में चालकों और यात्रियों में मारपीट हो गई थी। जिससे आक्रोशित होकर संचालन बंद कर दिया था। जिससे गंगा के उस पार के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या को देख रविवार को विध्याचल व गोपीगंज थाने की पुलिस घाट पर पहुंच कर नाविकों को भरोसा दिलाया कि ओवर लोड यात्रीयों का परिवहन नहीं किया जाएगा। आश्वासन के बाद नाविकों ने संचालन शुरु कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 04:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 04:21 PM (IST)
छ:दिन बाद शुरू हुआ नाव व स्टीमर का संचालन
छ:दिन बाद शुरू हुआ नाव व स्टीमर का संचालन

जासं, गोपीगंज (भदोही) : रामपुर गंगा घाट पर छह दिन बाद नाव व स्टीमर का संचालन शुरु किया गया। सप्ताह भर पहले उतराई के विवाद में चालकों और यात्रियों में मारपीट हो गई थी। जिससे आक्रोशित होकर संचालन बंद कर दिया था, जिससे गंगा के उस पार के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी। समस्या को देखकर रविवार को विध्याचल व गोपीगंज थाने की पुलिस घाट पर पहुंच कर नाविकों को भरोसा दिलाया कि ओवर लोड यात्रियों का परिवहन नहीं किया जाएगा। गंगा घाट पर पीपा पुल निर्माण न होने से रामपुर गंगा घाट पर नि:शुल्क नाव सेवा 31 अक्टूबर को बंद कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी