साहब ! विशेष व्यक्ति के अहाते में बन रहा सार्वजनिक शौचालय

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) साहब ! सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एक व्यक्ति विशेष के अ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:09 AM (IST)
साहब ! विशेष व्यक्ति के अहाते में बन रहा सार्वजनिक शौचालय
साहब ! विशेष व्यक्ति के अहाते में बन रहा सार्वजनिक शौचालय

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : साहब ! सार्वजनिक शौचालय का निर्माण एक व्यक्ति विशेष के अहाते में कराया जा रहा है। इससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। साथ ही शौचालय का लाभ लोगों को नहीं मिल पाएगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे डीघ ब्लाक के बड़ागांव गांव के ग्रामीणों ने पत्रक सौंपकर यह आरोप मढ़ा। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय का निर्माण सार्वजनिक स्थल पर नहीं कराया जा रहा है। विरोध के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि अहाते के अंदर शौचालय का निर्माण हो जाने से आम जन उसमें नहीं जा पाएंगे। पत्रक सौंपने में अमरनाथ तिवारी, भारत भूषण शुक्ल,पिटू तिवारी, भोले विश्वकर्मा, वंशराज सिंह, अनिल सिंह व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी