शहीद भगत सिंह को याद किया

जासं भदोही शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई ने फ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:08 PM (IST)
शहीद भगत सिंह को याद किया
शहीद भगत सिंह को याद किया

जासं, भदोही : शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा जिला इकाई ने फत्तूपुर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रदेव पाल ने कहा कि शिक्षित युवा हाथ पर हाथ धरे घर बैठने को मजबूर हैं तो किसान आत्महत्या करने को विवश हैं। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष रमापति यादव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में लाखों लोगों को अपने जान की कुर्बानी देनी पड़ी थी। इस दौरान प्रेमबहादुर, हृदयनारायण यादव, बिहारी लाल, राधेश्याम मौर्या व अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी