44 लाख से होगा सीवर लाइन का विस्तार

नगर पंचायत नईबाजार के लोग भी जलजमाव की समस्या से दो चार हो रहे थे। सब कुछ ठ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:23 PM (IST)
44 लाख से होगा सीवर लाइन का विस्तार
44 लाख से होगा सीवर लाइन का विस्तार

जासं, भदोही : नगर पंचायत नईबाजार के लोग भी जलजमाव की समस्या से दो चार हो रहे थे। सब कुछ ठीक रहा तो शीघ्र ही इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। सर्वाधिक समस्या वाले वार्ड संख्या पांच में 44 लाख की लागत से प्रस्तावित सीवर लाइन विस्तार का कार्य गुरुवार को प्रारंभ कर दिया गया। चेयरमैन विजय सोनकर ने इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। कहा कि सीवर लाइन का विस्तार कार्य लंबे समय से प्रस्तावित था लेकिन धन के अभाव में कार्य शुरू नहीं कराया जा रहा था। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने और निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश दिया।

बताया कि वार्ड में निकासी प्रबंध न होने के कारण पानी खाली प्लाटों व सड़कों पर जमा होता था जिसके कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सभासद परमानंद मौर्य के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। सभासद ने बताया कि 450 मीटर सीवर लाइन का विस्तार किया जाएगा। पहले चरण में कामता शर्मा के मकान से हसनैन अंसारी के मकान तक सीवर का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान पहले से मौजूद सीवर लाइन से जोड़ कर निकासी सुचारू किया जाएगा। इससे पहले चेयरमैन का वार्ड के सभासद व नागरिकों ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर ईओ संजय सरोज, जेई आदित्य यादव, वाजिद अली, नन्हे मिश्रा, विमल जायसवाल, संतलाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी