गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य

जासं ऊंज (भदोही) गरीब असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। क्षेत्र के रघुरामपुर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:22 PM (IST)
गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य
गरीबों की सेवा सबसे पुनीत कार्य

जासं, ऊंज (भदोही) : गरीब, असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। क्षेत्र के रघुरामपुर गांव में मंगलवार को सुशीला देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राममणि तिवारी ने जरूतमंदों को कंबल वितरित करते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने 525 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कहा कि ठंड के मौसम में राहत देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। इस मौके पर धनंजय तिवारी, संदीप तिवारी, मतशेंद्र कुमार शुक्ल, रामचंद्र तिवारी, देवमणि, राजमणि व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी