व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन

जासं लालानगर (भदोही) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक मंगलवार को गोपी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:06 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:06 PM (IST)
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन

जासं, लालानगर (भदोही) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की बैठक मंगलवार को गोपीगंज नगर स्थित जिलाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त के आवास पर हुई, जिसमें संगठन का विस्तार कर पदाधिकारियों का चयन किया गया। संगठन को मजबूती देने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से बिहारीलाल केशरवानी, गोविद मुरारी बरनवाल, सर्वेश पाठक, गिरधारी लाल, मुकेश पांडेय, विनय कुमार गुप्त को जिला उपाध्यक्ष, ईश्वरलाल बरनवाल को कोषाध्यक्ष तथा मोहन प्रसाद बरनवाल को सूचना मंत्री का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए संघर्ष करना होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, मधुबाला मिश्रा, मधु अग्निहोत्री, सरोजा मौर्या, मोहन मुरारी बरनवाल व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी