चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें

जासं महाराजगंज (भदोही) सुप्रसिद्ध भरत मिलाप कार्यक्रम गुरुवार की रात संपन्न हो गया। इस दौरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:03 PM (IST)
चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें
चारों भाइयों का मिलन देख छलक उठी आंखें

जासं, महाराजगंज (भदोही) : सुप्रसिद्ध भरत मिलाप कार्यक्रम गुरुवार की रात संपन्न हो गया। इस दौरान चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखें छलक उठीं। समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग दिशाओं से गाजे-बाजे के साथ चारों भाइयों के रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंचते ही दर्शकों के जय श्रीराम सहित हर-हर महादेव आदि गगनभेदी जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन के सर्विस रोड पर परमहंस झंखनदास महाराज के कुटी के सामने बड़ी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान विधायक दीनानाथ भाष्कर, समिति के अध्यक्ष उत्पल दुबे, राजेंद्र जायसवाल, राजेश जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, शिवशंकर जायसवाल आदि थे। प्रशासनिक व्यवस्था में एसडीएम औराई चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी औराई सदानंद सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस चक्रमण करती रही।

chat bot
आपका साथी