ताड़का वध का मंचन देख प्रफुल्लित हो उठे दर्शक

नगर के मीरजापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में बघेल परिवार द्वारा चल रहे रामलीला की तीसरी निशां में ताड़का वध का मंचन देख दर्शक प्रफुल्लित हो उठे। विभिन्न स्थानों से लोग रामलीला देखने आए। देर शाम तक उन्होंने रामलीला का लुत्फ उठाया। रामलीला का आगाज राम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 06:18 PM (IST)
ताड़का वध का मंचन देख प्रफुल्लित हो उठे दर्शक
ताड़का वध का मंचन देख प्रफुल्लित हो उठे दर्शक

गोपीगंज (भदोही) : नगर के मीरजापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में बघेल परिवार द्वारा चल रहे रामलीला की तीसरी निशां में ताड़का वध का मंचन देख दर्शक प्रफुल्लित हो उठे। विभिन्न स्थानों से लोग रामलीला देखने आए। देर शाम तक उन्होंने रामलीला का लुत्फ उठाया।

रामलीला का आगाज राम सहित चारों भाइयों के शिक्षा ग्रहण करने को भेजते से होता है। शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह वापस अयोध्या आते हैं। वहां विश्वामित्र का आगमन होता है। वह राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए अपने साथ ले जाते हैं। वन में राम और लक्ष्मण यज्ञ विध्वंस करने वाले राक्षसों का संहार करते हैं जिससे क्रोधित होकर ताड़का, सुबाहु और मारीच उनसे युद्ध करने आते हैं। प्रभु श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का संहार करते हैं। मारीच को तीर मारकर वन में उड़ा देते हैं। जनकपुरी से विश्वामित्र के लिए सीता स्वयंबर को निमंत्रण आता है। राम और लक्ष्मण को साथ लेकर विश्वामित्र जनकपुरी को रवाना होते हैं। लीला का समापन सीता का गौरी पूजन के साथ होता है।

chat bot
आपका साथी