सत्यप्रकाश बने विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जिला इकाई का वार्षिक निर्वाचन शनिवार की देर शाम नगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में संपन्न कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 03:41 PM (IST)
सत्यप्रकाश बने विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष
सत्यप्रकाश बने विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जिला इकाई का वार्षिक निर्वाचन शनिवार की देर शाम नगर स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में संपन्न कराया गया। इसमें उदयभान पाल -संरक्षक, सत्यप्रकाश यादव को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

इसके साथ ही दिनेश मौर्य-कार्यकारी जिलाध्यक्ष, ओमकार पटेल, संदीप यादव-उपाध्यक्ष, सत्यप्रकाश मौर्य, बृजेश कुमार यादव-उप सचिव, दिलेंद्र कुमार सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, अरबिद कुमार, संजय कुमार को संगठन सचिव, कपिल यादव वित्त निरीक्षक सहित कई प्रचार सचिव बनाए गए। निर्वाचन पूर्वांचल महासचिव सत्या उपाध्याय, पूर्वांचल उपाध्यक्ष अशोक पटेल व निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार गौतम के देख रेख में संपन्न हुआ। चयनित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहने की प्रतिबद्धता जाहिर की। कहा कि उनके हितों की लड़ाई में वह पीछे नहीं हटेंगे।

chat bot
आपका साथी