मिशन शक्ति सम्मान से नवाजी गईं सरोज गुप्ता, झूम उठे शिक्षक

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 05:09 PM (IST)
मिशन शक्ति सम्मान से नवाजी गईं सरोज गुप्ता, झूम उठे शिक्षक
मिशन शक्ति सम्मान से नवाजी गईं सरोज गुप्ता, झूम उठे शिक्षक

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजकीय बालिका इंटर कालेज जगन्नाथपुर की प्रवक्ता डा. सरोज गुप्ता को मिशन शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। महिला और बेटियों को जागरूक करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस सम्मान से उन्हें नवाजा गया। जानकारी मिलते ही जिले की शिक्षक खुशी से झूम उठे।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ मौके पर सरोज गुप्ता को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को अचानक बुलावा आया। उन्होंने कहा कि स्वावलंबी, सुरक्षित तथा सशक्त नारी ही नए उत्तर प्रदेश की नींव है। सम्मान मिलने से उन्हें अपार खुशी है। बताया कि महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही साथ सुरक्षा को लेकर जिला जेल में महिलाओं को प्रशिक्षित भी कर चुकी हैं। बताया कि इसके अलावा कई संस्थाओं की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल होकर महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जागरूक कर चुकी हैं। साइबर क्राइम से बचने के लिए भी महिलाओं को जगारूक कर चुकी हैं।जिन महिलाओं को यह सम्मान मिला है वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती हैं। इसके पहले डा.सरोज गुप्ता को यूनीसेफ, नेशनल एजुकेशन पालिसी सहित अन्य एजेंसियों की ओर से भी सम्मानित हो चुकी हैं। बताया कि सरकारी की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इस सरकार में महिलाओं को सम्मान भी मिला है। विद्यालय की प्रधानाध्याप डा. कल्पना मौर्य ने कहा कि एक शिक्षक को यह सम्मान मिलना गर्व का विषय है। वह विद्यालय में पढ़ रही सैकड़ों छात्राओं के लिए प्रेरणाश्रोत होंगी। शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी