समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प

पं. जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय कंसापुर में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। किसान विधेयक के विरोध में 26 जनवरी को प्रस्तावित टैक्टर रैली की सफलता को लेकर भी चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 08:34 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:34 PM (IST)
समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प
समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पं. जनेश्वर मिश्र की 11वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय कंसापुर में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। किसान विधेयक के विरोध में 26 जनवरी को प्रस्तावित टैक्टर रैली की सफलता को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के प्रति ²ढ़निष्ठा के चलते पं. जानेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्धि मिली। संचालन जिला महासचिव हृदयनारायण प्रजापति ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जाहिद बेग, पूर्वमंत्री रामकिशोर बिद, मो. आरिफ सिद्दीकी, धर्मराज मिश्र व प्रमोद चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी