खेतों में उतारें आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन

कृषि कल्याण मिशन के अंतर्गत गुरुवार को डीघ ब्लाक के सेमराध व अभोली ब्लाक के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में कृषि मेला-गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। किसानों को खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। किसानों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:11 PM (IST)
खेतों में उतारें आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन
खेतों में उतारें आधुनिक तकनीक, बढ़ेगा उत्पादन

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : कृषि कल्याण मिशन के अंतर्गत गुरुवार को डीघ ब्लाक के सेमराध व अभोली ब्लाक के अंतर्गत ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में कृषि मेला-गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को किया गया। किसानों को खेती से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने, आधुनिक तकनीक से खेती कर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया गया। किसानों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

सेमराध में मुख्य अतिथि सांसद रमेशचंद्र बिद ने कहा कि जब किसान खुशहाल होंगे तभी देश की तरक्की होगी।

किसानों के चेहरे पर मुस्कान आए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसानों को समय से खाद-बीज व पानी मिल रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि किसानों को जैविक उर्वरक हरी खाद का अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए। अरहर, चना, मक्का, बाजरा, जौ व मूंग, उड़द की भी खेती करने को कहा। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक अरविद सिंह ने विभाग की योजनाओं, लाभ उठाने के तरीके व अनुदान आदि के बारे जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. जेडी सिंह ने विभाग के योजनाओं के बारे में बताया कि पशु चिकित्साधिकारी डीघ डा. एके शुक्ला गाय-भैंस, भेड़-बकरियों में होने वाली बीमारी व बचाव के बारे में बताया। कृषि विशेषज्ञ डा. मनोज पांडेय ने फसल में लगने रोग व बचाव, अग्रणी जिला प्रबंधक यूबीआई उमेश कुमार ने बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन एडीओ कृषि डा. एके संत ने किया। इस मौके स्वामी करुणा शंकर दास, ग्राम प्रधान रामबली सिंह, जयशंकर दुबे, बीडी सिंह, एके चौबे, सतीश पांडेय सहित किसान थे।

इसी तरह बीआरसी अभोली में मुख्य अतिथि सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समय की मांग है कि लोग समूह बनाकर एक फसल विशिष्ट, एक उत्पाद की खेती करें। कृषि विशेषज्ञ डा. शिशिर कुमार ने सरसों की खेती पर चर्चा की तो डा. आरपी चौधरी ने गेहूं में लगने वाले रोग के नियंत्रण की जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी अभोली अश्विनी कुमार ने पशुपालन विभाग की योजनाओं व कृषि सलाहकार रामेश्वर सिंह ने मृदा परीक्षण, फसल चक्र, बीज शोधन के बारे में विस्तार से बताया। जिला कृषि अधिकारी अशोक प्रजापति, आदित्य मिश्र

सहित बड़ी संख्या में किसान थे।

किसानों को किया गया सम्मानित

कृषि गोष्ठी में खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। डीघ ब्लाक में सागरनाथ तिवारी, सुनील कुमार, रविद्र गुप्ता, उषा देवी, रामदेव, रमेश सरोज, निर्मला देवी, नूरजहां बेगम, सीताराम यादव, भुल्लर राम तथा अभोली ब्लाक में रामेश्वर सिंह सहित नौ किसानों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी