परऊपुर में मनाई गई अमर शहीद झूरी सिंह की जयंती

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) 1857 की क्रांति के नायक रहे अमर शहीद झूरी सिंह की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:28 PM (IST)
परऊपुर में मनाई गई अमर शहीद झूरी सिंह की जयंती
परऊपुर में मनाई गई अमर शहीद झूरी सिंह की जयंती

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : 1857 की क्रांति के नायक रहे अमर शहीद झूरी सिंह की जयंती गुरुवार को शहीद स्मारक परऊपुर में मनाई गई। इस मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा. कामिनी वर्मा ने कहा कि शहीदों को याद करना सभी भारतीयों का परम धर्म है। आज हम इन्हीं के बलिदान की बदौलत स्वतंत्र एवं उन्मुक्त वातावरण में सांस लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सन् 1981 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग को शहीद झूरी सिंह मार्ग घोषित किया था। जिसे अंकित किया जाना चाहिए। जयकुमार सिंह, पं. जटाशंकर शुक्ल, अजय शुक्ल, राहुल, प्रमोद मिश्रा, अश्विनी पांडेय आदि थे। संचालन शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डा. रामेश्वर सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी