त्याग और करुणा से परमात्मा को पाना संभव

जासं ऊंज (भदोही) क्षेत्र के राधा कृष्ण भवन रईयापुर में शनिवार को आचार्य रमेश शुक्ला ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM (IST)
त्याग और करुणा से परमात्मा को पाना संभव
त्याग और करुणा से परमात्मा को पाना संभव

जासं, ऊंज (भदोही) : क्षेत्र के राधा कृष्ण भवन रईयापुर में शनिवार को आचार्य रमेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए कथा सुनने से सुख शांति मिलती है। कथा सुनने से काम, क्रोध, लोभ आदि से मुक्ति मिल जाती है। खुद में पवित्र मनुष्य के आगे देवता भी नमस्तक हो जाते हैं। जब तक मनुष्य के पास त्याग, दया, करुणा नहीं होगा तब तक परमात्मा की प्राप्ति नहीं हो सकती है।

आचार्य ने शास्त्रों में मनुष्य के जीवन को सुगम और सुखकारी बनाने के लिए भगवान विष्णु की भक्ति पर प्रकाश डाला। जहां भी कथा चल रही हो, श्रवण करने से सुख शांति एवं परिवार की उन्नति के सभी द्वार खुले रहते हैं। श्रद्धालुओं में पूर्व सांसद गोरख नाथ पांडेय, हर्षदेव पांडेय, राजेश मिश्रा राजन, लालमणि मिश्रा व शिवमणि मिश्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी