विद्युत विभाग ने 278 बकाएदारों को जारी की आरसी

विद्युत विभाग ने 278 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। जिलाधिकारी के नि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 05:40 PM (IST)
विद्युत विभाग ने 278 बकाएदारों को जारी की आरसी
विद्युत विभाग ने 278 बकाएदारों को जारी की आरसी

जासं, भदोही : विद्युत विभाग ने 278 बकाएदारों के खिलाफ आरसी जारी की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील कर्मी राजस्व की भांति वसूली करेंगे। मंडलायुक्त के सख्त तेवर के बाद अधिकारियों की सक्रियता बढ़ी है।

कोरोना काल में राजस्व वसूली ठप होने के कारण बकाया रकम में भारी वृद्धि हो गई थी। हालात सुधरने के बाद वसूली में तेजी आई। अगस्त माह तक भदोही तहसील पर 1.72 करोड का बकाया था। इसमें 1.51 करोड की वसूली की गई थी। मंडलायुक्त इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि शत प्रतिशत वसूली होनी चाहिए। इस बीच पिछले दिनों विद्युत विभाग की ओर से 278 बकाएदारों को आरसी जारी कर दी गई। जिन पर 1.72 करोड़ का बकाया है। इसके पहले पहले 700 बकाएदारों के नाम आरसी जारी की जा चुकी है। देखा जाए तो विद्युत विभाग का कुल बकाया 18 करोड से अधिक है। वसूली करना तहसील प्रशासन के लिए सिरदर्द बना है। एसडीएम का कहना है कि अगस्त तक 85 फीसद राजस्व वसूली की गई थी। जबकि सितंबर में बकाया बढ़ गया है, वसूली के लिए टीम गठित की गई है।

chat bot
आपका साथी