राजेश तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

तहसील सभागार में बुधवार को लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुई। संघ के तहसील अध्यक्ष पद हेतु जहां राजेश ¨सह निर्वाचित हुए वहीं अन्य छह पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों का लेखपालों द्वारा स्वागत कर बधाई दी गई। संघ के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:00 PM (IST)
राजेश तहसील अध्यक्ष निर्वाचित
राजेश तहसील अध्यक्ष निर्वाचित

जासं, भदोही : तहसील सभागार में बुधवार को लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ। संघ के तहसील अध्यक्ष पद हेतु जहां राजेश ¨सह निर्वाचित हुए वहीं अन्य छह पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों का लेखपालों द्वारा स्वागत कर बधाई दी गई।

संघ के तहसील अध्यक्ष सहित अन्य छह पदों हेतु चुनाव के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। बुधवार को संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश तिवारी, जिला मंत्री रामवृक्ष भारती औराई तहसील अध्यक्ष अमरेश दुबे तथा पूर्व जिलाध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की देख रेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतदान प्रक्रिया में कुल 97 मतों के सापेक्ष 88 लोगों ने भागीदारी की जिसमें दो मत अवैध घोषित कर दिए गए। इस बीच राजेश ¨सह के पक्ष में 65 तथा चंद्रभान ¨सह के पक्ष में 21 लोगों ने मतदान किया। इस प्रकार राजेश ¨सह को भदोही तहसील अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु प्रियानंद श्रीवास्तव, कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर सुजी कुमार, मंत्री आनंद कश्यप, उपमंत्री प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष अनुराग चौधरी, आडिटर पद हेतु शुभम ओझा निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। अध्यक्ष निर्वाचित राजेश ¨सह ने लोगों का आभार जताते हुए मिली जिम्मेदारी का इमानदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।

chat bot
आपका साथी