पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज

पेट्रो पदार्थों सहित खाद्य तेल व अन्य खाद्य सामग्री की बेतहाशा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:43 PM (IST)
पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज
पेट्रो पदार्थो की मूल्यवृद्धि के खिलाफ बुलंद की आवाज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पेट्रो पदार्थों सहित खाद्य तेल व अन्य खाद्य सामग्री की बेतहाशा बढ़ती कीमत के खिलाफ कांग्रेसजन पूरी तरह मुखर हो चुके हैं। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने गोपीगंज नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास जुटकर धरना-प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मूल्यवृद्धि को तत्काल वापस लेने की आवाज बुलंद की।

जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में पेट्रोल पंप पर जुटे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकार की नीतियों गरीब जनता के विरोध में हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोईं गैस की मूल्यवृद्धि ने गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां तक की खाद्य तेल भी लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। प्रांतीय सचिव राजेंद्र कुमार दुबे राजन ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल के मूल्य वृद्धि के चलते खेती एवं औद्योगिक संस्थानों की पूंजी लागत बढ़ती जा रही है। माल भाड़ा बढ़ने से सभी चीजें महंगी होती जा रही है। इसी तरह अन्य वक्ताओं ने सरसों तेल व रिफाइन की बेतहाशा मूल्यवृद्धि उठाते हुए कहा कि गरीब परिवारों के लिए इस शासन में दो वक्त के भोजन का जुगाड़ करने मुश्किल हो चुका है। दर्शन में कर्मचंद बिद, परवेज हासमी, सुरेशचंद मिश्र, आशुतोष पांडेय, शशांक तिवारी, आनंद मौर्य, विजय गौतम, रमेश दुबे, सिद्धार्थ मिश्र, अजय पांडेय, स्वालेह अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी