30 विभागों में छापा, 78 अफसर व कर्मचारी गायब

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों की टीम

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 11:31 PM (IST)
30 विभागों में छापा, 78 अफसर व कर्मचारी गायब
30 विभागों में छापा, 78 अफसर व कर्मचारी गायब

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों की टीम मंगलवार को 30 विभागों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 78 अधिकारी और कर्मचारी गायब मिले। अनुपस्थित कर्मियों से तीन दिन के अंदर जवाब लेकर प्रस्तुत करने का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया गया है। चेताया कि भविष्य में पुनरावृत्ति हुई तो सेवा खंडित करने की कार्रवाई की जाएगी।

शासन के मंशानुरूप सुबह 10 बजे कार्यालय अधिसंख्य अधिकारी नहीं पहुंच रहे थे। इसके चलते फरियादियों को जिला मुख्यालय पर चक्कर लगाना पड़ता था। डीएम ने खुद विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, अपर उप जिलाधिकारी जीपी यादव, उप जिलाधिकारी भदोही, औराई आदि ने अलग-अलग 30 विभागों का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों और अधिकारियों से जवाब तलब हुआ है।

chat bot
आपका साथी