एक नजर.....

कोरोना महामारी के संकट के दौर में भी प्रभावशाली लोगों का सिक्का खूब चल रहा है। रविवार को जनपद निवासी दो लोगों की ट्रूनेट मशीन से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सुरियावां सीएचसी में क्वारंटाइन किया गया है। जबकि पखवारा भर पहले जनपद के एक कद्दावर नेता की भी रिपोर्ट महाराजा चेतचिह जिला अस्पताल में मशीन की जांच में डिटेक्टेड आई थी। बावजूद इसके प्रशासन ने तवज्जो देकर उन्हें अस्पताल में क्वारंटाइन नहीं किया। जिसे लेकर लोगों ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:57 PM (IST)
एक नजर.....
एक नजर.....

अटकलों पर लगा विराम

भदोही: सप्ताह में दो दिन प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया। रविवार को दोपहर तक प्रतिबंध की अवधि बढ़ने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं थीं। इसके लिए लोग अपने स्तर से तैयारियों में भी जुटे थे।

हालांकि शासन द्वारा सप्ताह के अंतिम दो दिन प्रतिबंध की घोषणा करने के बाद लोगों को राहत मिल गई। प्रतिबंध की घोषणा के बाद कालीन नगरी में हड़कंप मच गया था। आनन फानन लोगों ने आवश्यक खाद्य सामानों व दवाओं का स्टोर करना शुरू कर दिया था। (जासं)

----------------

क्वारंटाइन पर उठा सवाल

ज्ञानपुर (भदोही): कोरोना महामारी के संकट के दौर में भी प्रभावशाली लोगों का सिक्का खूब चल रहा है। रविवार को जनपद निवासी दो लोगों की ट्रूनेट मशीन से रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर सुरियावां सीएचसी में क्वारंटाइन किया गया है। जबकि पखवारा भर पहले जनपद के एक नेता की भी रिपोर्ट महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में मशीन की जांच में डिटेक्टेड आई थी। बावजूद इसके वह अस्पताल में क्वारंटाइन नहीं कराया। जिसे लेकर लोगों ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह का कहना है कि जिसके घर पर होम क्वारंटाइन रहने की पूरी सुविधा है, ट्रूनेट मशीन से संक्रमित होने की रिपोर्ट आने पर उनको घर पर ही क्वारंटाइन किया जाता है। (जासं)

chat bot
आपका साथी