कूड़ा कलेक्शन चार्ज को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) गोपीगंज में कूड़ा कलेक्शन चार्ज की वसूली को लेकर नगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 05:54 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 05:54 PM (IST)
कूड़ा कलेक्शन चार्ज को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन
कूड़ा कलेक्शन चार्ज को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : गोपीगंज में कूड़ा कलेक्शन चार्ज की वसूली को लेकर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को गोपीगंज नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर व्यापारियों ने पालिका कर्मियों से कूड़ा उठान कराकर वसूली बंद किए जाने की मांग की।

आरोप लगाया कि नगर पालिका में पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती है। बावजूद इसके पालिका की ओर से प्राइवेट सफाई कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है। संस्था की ओर से कूड़ा उठान के एवज में शुल्क लिया जा रहा है। कहा कि यह व्यवस्था बड़े महानगरों के लिए प्रभावी है। छोटे से नगर में सामान्य व्यापारी से साफ-सफाई के लिए वसूली किया जाना अनुचित है। यहां अधिकांश छोटे व्यापारी किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे हैं। ठेले व खोमचे वालों से भी यह शुल्क लिया जाना पालिका प्रशासन की मनमानी का प्रमाण है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष डा. घनश्याम दास गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, दिनेश कुमार उमर, अवधेश कुमार, रंजीत गुप्ता, मुकेश सेठ व अजीत बरनवाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी