कलेक्ट्रेट पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू किये जाने, उत्तर प्रदेश को चार भाग में विभक्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 04:53 PM (IST)
कलेक्ट्रेट पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट पर सुभासपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू किए जाने, उत्तर प्रदेश को चार भाग में विभक्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक डीएम को सौंपा।

जिलाध्यक्ष नागेश्वर राजभर के नेतृत्व में दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान वक्ताओं ने अपनी चौदह सूत्रीय मांगों को उठाते हुए प्रदेश शासन से पूरा किए जाने की मांग की। कहा कि पिछड़ा वर्ग सामाजित न्याय समिति की रिपोर्ट न लागू होने से पिछड़ा वर्ग को रिपोर्ट के अनुरूप लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालयों में ध्वस्त हुई शिक्षण व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे ही परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे हैं लेकिन उन्हें बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। अंत में जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा गया। प्रदर्शन में लालमनि राजभर, राहुलदेव रावत, राकेश ¨सह, गीता माली, मुनीब शर्मा, पन्नालाल मौर्य, ओमप्रकाश यादव आदि थे।

-------

ये रहीं प्रमुख मांगें

- अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाय।

-उत्तर प्रदेश में पूर्णतया शराब बंदी की जाय।

-प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य का स्तर सुधारा जाय।

-नौकरशाहों, जन प्रतिनिधियों व गरीब परिवारों के सभी बच्चों की प्राथमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालय में कराई जाय।

- प्रदेश को पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड व पश्चिमांचल चार भागों में बांटा जाय।

chat bot
आपका साथी