सुरियांवा नगर को मिल रही ग्रामीण बिजली

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) मुख्यमंत्री का फरमान है कि हर हाल में नगर में 24 तो ग्राम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:09 AM (IST)
सुरियांवा नगर को मिल रही ग्रामीण बिजली
सुरियांवा नगर को मिल रही ग्रामीण बिजली

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): मुख्यमंत्री का फरमान है कि हर हाल में नगर में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। लापरवाही पर जिम्मेदार इंजीनियरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। हकीकत इसके ठीक विपरीत है। सुरियावां नगर ग्रामीण रोस्टर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आलम यह है कि नगर क्षेत्र के लोगों से ग्रामीण दर पर बिल लिए जाने से छह लाख रुपये प्रतिमाह विभाग को चपत लग रही है। संसारापुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता ने सुरियावां नगर में विद्युत आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर जनहित के तहत आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। अधिशासी अभियंता विद्युत की ओर से जिस रिपोर्ट के आधार पर मामले को निस्तारित कर दिया गया वह चौंकाने वाला है। अधिशासी अभियंता रामकुमार ने 25 सितंबर के अपने पत्र में कहा है कि सुरियावां नगर को ग्रामीण विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिससे वहां ग्रामीण रोस्टर के हिसाब से ही 18 घंटे आपूर्ति की जाती है।

-

नगरों में विद्युत आपूर्ति को क्या है व्यवस्था

शासन की गाइडलाइन के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति किए जाने की व्यवस्था है। आपूर्ति के साथ ही उपभोक्ताओं से प्रति यूनिट विद्युत खर्च पर 5.50 रुपये बिजली बिल वसूल किया जाता है। एक्सईएन के अनुसार सुरियावां नगर में ग्रामीण रोस्टर की 18 घंटे आपूर्ति की जाती है। जिसके सापेक्ष ग्रामीण बिल 3.50 रुपये वसूल किया जा रहा है।

-

नगर पंचायत सुरियावां में नगरीय आपूर्ति और बिलिग व्यवस्था होनी चाहिए। इसका निर्धारण उच्चाधिकारियों के स्तर से किया जाता है। सुरियावां नगर में अभी तक यह व्यवस्था क्यों नहीं प्रभावी हो पाई है, यह पता नहीं है। इसकी जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।

-राम कुमार, एक्सईएन विद्युत प्रथम भदोही।

chat bot
आपका साथी