प्रमासपा ने उठाई वनवासियों की आवाज

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:48 PM (IST)
प्रमासपा ने उठाई वनवासियों की आवाज
प्रमासपा ने उठाई वनवासियों की आवाज

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वनवासी समाज की आवास सहित अन्य समस्याओं को उठाते हुए जांच कराकर कार्रवाई व समाधान कराने की मांग की।

प्रमासपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार बिद के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं व वनवासी समाज के लोगों ने आरोप मढ़ा कि डीघ ब्लाक के सोनपुर व डीघ में वनवासी समाज को आवास आवंटित हुए हैं। गांव के दबंग परिवारों द्वारा उन्हें आवास नहीं बनवाने दिया जा रहा है। इससे उन्हें दिक्कत हो रही है। इसी तरह ुसुरियावां के वनवासियों को आज तक आवास आवंटित नहीं हो सका है। वह आज भी छप्पर में रहने को विवश हैं। जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में शिवनाथ बिद, राहुल बिद, शंभू वनवासी, सूरज, कमलेश वनवासी, बबलू, सुरेश, मीरा देवी, सावित्री देवी, कमलावती, सीता देवी, सूबेदार व अन्य थे।

chat bot
आपका साथी