मोढ़ थाना की भूमि पर बन रहा वनवासियों का आवास

मनमानी-- - राजस्व विभाग से थाना भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित थी भूमि - वनवासियों के आवास का क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 11:41 PM (IST)
मोढ़ थाना की भूमि पर बन रहा वनवासियों का आवास
मोढ़ थाना की भूमि पर बन रहा वनवासियों का आवास

मनमानी--

- राजस्व विभाग से थाना भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित थी भूमि

- वनवासियों के आवास का कराया जा रहा निर्माण, महकमा अंजान

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोढ़ में प्रस्तावित थाना की भूमि पर वनवासियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय पुलिस जानते हुए भी अंजान बनी हुई है।

मोढ़ बाजार स्थित पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर स्थित सरकारी भूमि मोढ़ थाना भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। यहां अभी भी प्रस्तावित थाना का बोर्ड भी लगा है। उधर,ग्राम सभा की ओर से इस भूमि पर वनवासियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। आवास निर्माण होने के बाद थाना निर्माण खटाई में पड़ गया।

उधर, बाजार के आस-पास खाली पड़ी सरकारी भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है।

उधर, पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्र भेजा गया है। यदि वहां पर आवास का निर्माण कराया जा रहा है तो दूसरे स्थान पर भूमि उपलब्ध कराना होगा। जितनी भूमि दी गई है, वह कम पड़ रही थी।

मोढ़ बाजार स्थित पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर स्थित सरकारी भूमि मोढ़ थाना भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। यहां अभी भी प्रस्तावित थाना का बोर्ड भी लगा है। उधर,ग्राम सभा की ओर से इस भूमि पर वनवासियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। आवास निर्माण होने के बाद थाना निर्माण खटाई में पड़ गया।

मोढ़ बाजार स्थित पुलिस चौकी से 500 मीटर दूरी पर स्थित सरकारी भूमि मोढ़ थाना भवन निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई थी। यहां अभी भी प्रस्तावित थाना का बोर्ड भी लगा है। उधर,ग्राम सभा की ओर से इस भूमि पर वनवासियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। आवास निर्माण होने के बाद थाना निर्माण खटाई में पड़ गया।

chat bot
आपका साथी