बाईपास चौराहा पर बूथ से नजर रखेगी पुलिस

स्थानीय नगर के बाईपास चौराहे पर पुलिस बूथ से पुलिस कानून व्यवस्था पर नजर रखेगी। अभी तक चौराहे पर बूथ न होने से तपती धूप तो बारिश के पानी से भीगकर पुलिस को आवागमन करने वाले लोगों की गतिविधि पर नजर रखनी पड़ती थी। जिससे पुलिस कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ती थी तो आवागमन करने वाले अराजकतत्व भी पुलिस की नजर से बचकर निकल जाते थे। प्रमुख समाजसेवी भोलानाथ शुक्ल का कहना है कि जन सरोकार के तहत बाईपास चौराहे पर पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 05:31 PM (IST)
बाईपास चौराहा पर बूथ से नजर रखेगी पुलिस
बाईपास चौराहा पर बूथ से नजर रखेगी पुलिस

जासं, सुरियावां (भदोही) : स्थानीय नगर के बाईपास चौराहे पर पुलिस बूथ से पुलिस कानून व्यवस्था पर नजर रखेगी। अभी तक चौराहे पर बूथ न होने से तपती धूप तो बारिश के पानी से भीगकर पुलिस को आवागमन करने वाले लोगों की गतिविधि पर नजर रखनी पड़ती थी। जिससे पुलिस कर्मियों को परेशानी उठानी पड़ती थी तो आवागमन करने वाले अराजकतत्व भी पुलिस की नजर से बचकर निकल जाते थे। प्रमुख समाजसेवी भोलानाथ शुक्ल का कहना है कि जन सरोकार के तहत बाईपास चौराहे पर पुलिस बूथ का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पुलिस कर्मियों की हमेशा तैनाती रहेगी। आपराधिक गतिविधियों के बाद चौराहे पर आवागमन करने वाले लोगों पर लगाम लगाने में भी आसानी होगी। कहा कि नगर में इसके अलावा नेता नगर तिराहा पर भी जन सरोकार के लिए बूथ का निर्माण कराया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए बूथ में सीसीटीवी कैमरा, पंखा व अन्य जरूरी संसाधन भी उपलब्ध रहेगा। बूथ से जहां ड्यटीरत पुलिस कर्मियों को राहत मिलेगी तो चौराहे के आस-पास होने वाली घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

chat bot
आपका साथी