सुरक्षा में जुटे 490 जवान, गैरजनपद से आए अफसर

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नगर से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 05:54 PM (IST)
सुरक्षा में जुटे 490 जवान, गैरजनपद से आए अफसर
सुरक्षा में जुटे 490 जवान, गैरजनपद से आए अफसर

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) : मुख्यमंत्री की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। नगर से एक्सपो मार्ट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दो अपर पुलिस अधीक्षक और पांच पुलिस उपाधीक्षक लगाए गए हैं। कुल 490 जवानों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी रहेगी। कई पुलिस अधिकारी गैरजनपद से बुलाए गए हैं।

मुख्यमंत्री का काशी प्रांत के सांसद-विधायकों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। पीएसी-पुलिस के अलावा पुलिस अधिकारी भी डटे रहेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारी

2 : अपर पुलिस अधीक्षक

5 : पुलिस उपाधीक्षक

10 : इंस्पेक्टर

40 : सब इंस्पेक्टर

40 : हेड कांस्टेबल

200 : कांस्टेबल

200 : पीएसी

chat bot
आपका साथी