पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार सिपाही घायल

जागरण संवाददाता गोपीगंज (भदोही) क्षेत्र के मैलौना गांव में बुधवार की रात छेड़खानी के आर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 11:48 PM (IST)
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार सिपाही घायल
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा सहित चार सिपाही घायल

जागरण संवाददाता, गोपीगंज (भदोही) : क्षेत्र के मैलौना गांव में बुधवार की रात छेड़खानी के आरोपित को पकड़ने गए पुलिस कर्मियों की महिलाओं ने पिटाई कर दी। इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, हैदर अली, नेहा सिंह, कृति सचान आदि सिपाही घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में घायलों का मेडिकल कराया गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची फोर्स ने दो महिलाओं सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मैलौना गांव निवासी सूर्यबली के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार की रात दारोगा धर्मेंद्र यादव ने पुलिस टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और दारोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी गई। कोतवाली से अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजी गई। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि आरोपित सूर्यबली और राजन बिद सहित चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

-----------

बाइक सवार युवक की पिटाई, गंभीर

जागरण संवाददाता, चौरी (भदोही) : भदोही-चौरी मार्ग पर पूरेश्याम मोहल्ला में स्थित एक पंप पर पेट्रोल ले रहे बाइक सवार नूरखानपुर निवासी अब्दुल रहीम को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से पंप पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने के बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी