खाद्यान्न माफिया की गिरफ्तारी करने से कांप रही पुलिस

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर(भदोही) भदोही स्थित में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में गरीबों के लिए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 07:49 PM (IST)
खाद्यान्न माफिया की गिरफ्तारी करने से कांप रही पुलिस
खाद्यान्न माफिया की गिरफ्तारी करने से कांप रही पुलिस

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर(भदोही): भदोही स्थित में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में गरीबों के लिए रखा 4,695 क्विंटल चावल और 311 क्विंटल गेहूं का घोटाला कर लिया गया था। इस मामले में सात अक्टूबर को निगम के डिपो प्रबंधक महेश्वरी तिवारी ने गोदाम संचालक शमीम जहां, आजाद खान ऊर्फ शेरू खां, प्रबंधक शांति प्रकाश श्रीवास्तव, डिपो प्रभारी अजय कुमार विश्वकर्मा, तकनीकी सहायक अनुज कुमार श्रीवास्तव एवं काटा प्रभारी अनिल कुमार सरोज के खिलाफ भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

23 दिन बीत गए लेकिन पुलिस गिरफ्तारी से कांप रही है।

प्रधानमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल योजना प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना में व्यापक स्तर पर धांधली की जा रही है। हरियांव स्थित गोदाम से पांच हजार क्विटल राशन का घोटाला कर लिया गया था। इस मामले में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने निगम के अधिकारियों की जांच के लिए भी सिपारिश की है। अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि बभनौटी गोदाम से तीन ट्रक खाद्यान्न कालाबाजारी के लिए निकाल मंडिया में भेज दिया गया। चील्ह में एक ट्रक गेहूं पकड़े जाने की सूचना मिलते ही दो अन्य ट्रक पर लदा खाद्यान्न जगह-जगह हाट गोदामों पर उतार दिया गया। बताया जा रहा था कि चील्ह में पकड़ा गया ट्रक सुरियावां विपणन के केंद्र के लिए निकला था। मामले में अधिकारी पर्दा डालने में जुटे हुए हैं। अभी तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने नोटिस जारी कर ठेकेदारों से जवाब मांगा है। धांधली करने वाले ठेकेदार का टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी