पुलिस की सक्रियता से छह घंटे में मिला गायब बालक

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पुलिस की सक्रियता से कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 05:47 PM (IST)
पुलिस की सक्रियता से छह घंटे में मिला गायब बालक
पुलिस की सक्रियता से छह घंटे में मिला गायब बालक

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पुलिस की सक्रियता से कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव से गायब बालक को छह घंटे के अंदर खोज निकाला गया। बच्चे के मिलते ही परिजनों के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

खेदौपुर निवासी रविशंकर पांडेय का आठ वर्षीय पुत्र प्रकाश पांडेय नान्हक गुरुवार को घर से बाहर खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया। कुछ देर बाद परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए वाट्सएप ग्रुप, ट्विटर व फेसबुक आदि माध्यमों से सूचना का आदान-प्रदान शुरू किया। इस प्रयास से पास के ही गांव से बच्चे को खोज निकाला गया। पुलिस ने बालक को उनके माता-पिता को सुपुर्द किया।

chat bot
आपका साथी