तालाब में डाला जहर, मछलियां मरीं

नगर से सटे लखनों गांव में स्थित तालाब में अराजक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल देने से हजारों मछलियां मर गई। मिलकी गांव निवासी शेखर सोनकर ने तालाब को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिया गया है। करीब छह बीघे क्षेत्रफल वाले

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:37 PM (IST)
तालाब में डाला जहर, मछलियां मरीं
तालाब में डाला जहर, मछलियां मरीं

जासं, ज्ञानपुर (भदोही) : नगर से सटे लखनों गांव में स्थित तालाब में अराजक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल देने से हजारों मछलियां मर गई। मिलकी गांव निवासी शेखर सोनकर ने तालाब को मछली पालन के लिए पट्टे पर लिया गया है। करीब छह बीघे क्षेत्रफल वाले तालाब में उसने 55 हजार बच्चे डाले थे। सोमवार की रात अराजक तत्वों ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाल दिया। इससे मछलियां मरकर उतरा गई। मंगलवार को सुबह जानकारी होने पर तालाब के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग ऐसा कृत्य करने वालों को कोसते रहे। शेखर में कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ जहर डालने का आरोप लगाया। साथ ही जांचकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

chat bot
आपका साथी