बेरोजगार दिवस के रूप में मना जन्मतिथि

जासं ज्ञानपुर(भदोही) जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 12:10 AM (IST)
बेरोजगार दिवस के रूप में मना जन्मतिथि
बेरोजगार दिवस के रूप में मना जन्मतिथि

जासं, ज्ञानपुर(भदोही): जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गेट के सामने प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक कार्यकर्ता खिसक लिए। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आनंद मौर्य ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। भाजपा सार्वजनिक कंपनियों को पूंजीपतियों के हाथों बेच रही है। युवाओं को जुमला नहीं रोजगार चाहिए। इस मौके पर मृत्युंजय सिंह रोनी, अंबुज तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, हेमंत तिवारी, हर्ष पांडेय, अमित मौर्य, संजय गौतम, देवेश तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी