कोहरे से थमी रफ्तार, हेडलाइट के सहारे रेंगते रहे वाहन

जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) पिछले कई दिनों से सामान्य चल रहे मौसम में अचानक आए बदला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST)
कोहरे से थमी रफ्तार, हेडलाइट के सहारे रेंगते रहे वाहन
कोहरे से थमी रफ्तार, हेडलाइट के सहारे रेंगते रहे वाहन

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : पिछले कई दिनों से सामान्य चल रहे मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ एक बार फिर कोहरे ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह भीषण कोहरा देख लोग घबरा उठे। 10 बजे तक छाए रहे कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए, तो रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित होकर रह गए।

सामान्य चल रहे मौसम के बीच अचानक कोहरे ने दस्तक दे दी। शनिवार को सुबह पड़े भीषण कोहरे का आलम यह रहा सुबह दस बजे तक तो लोगों को चंद कदम आगे तक न दिखाई पड़ने से वाहन सवारों को हेडलाइट जलाकर सफर तय करते देखा गया। अलसुबह उठ जाने वाले लोग भी काफी देर तक बिस्तर में ही दुबके रहे। इससे रोजमर्रा के कार्यों से लेकर लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप ने लोगों को कुछ राहत दी।

अमूमन दो दिन पूर्व तक हल्के व सामान्य कपड़ों में दिखाई पड़ने वाले लोग भी शनिवार को पूरी तरह गर्म कपड़ों से लदे नजर आए। ठंड के चलते ऐसे लोग भी सिर से पांव तक स्वेटर, जैकेट व गर्म कपड़े लादे रहे।

chat bot
आपका साथी