हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम जंगीगंज बाजार स्थित धनतुलसी मोड़ तिराहे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 11:21 PM (IST)
हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, ऊंज (भदोही) : हिदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम जंगीगंज बाजार स्थित धनतुलसी मोड़ तिराहे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का पुतला फूंका। एक टीवी चैनल के मीडिया कर्मियों की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। पुतले को आग के हवाले कर दिया। कहा कि महाराष्ट्र सरकार चौथे स्तंभ हमला कर विरोधियों की आवाज दबाना चाहती है। जो संभव नहीं है। पुतला फूंकने में मुकेश मिश्रा, गरुण मिश्रा, सोनू मिश्रा, प्रतीक मिश्रा, अनुज दुबे, सूरज दुबे, शिवा तिवारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी